गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

तुलसीपुर पुरानी बाजार का बहुत प्रतीक्षित सड़क का लोकार्पण हुआ

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के तुलसीपुर नगर के पुरानी बाजार का बहुप्रतिक्षित और पूर्व अध्यक्ष पप्पू फिरोज का ड्रीम प्रोजेक्ट का उद्घाटन के साथ ही सपना पूरा हुआ। बताते चले की उक्त सड़क 5 दशकों पूर्व बनाया गया था जो अब काफी जर्जर हालत में हो चुका था पूर्व अध्यक्ष पप्पू फिरोज का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जाने वाला पुरानी बाजार के सड़क का लोकार्पण देवीपाटन महंत मिथलेश नाथ योगी ने किया साथ में स्थानीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला तथा कौवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विकी साथ रहे। इसके पूर्व उत्तरी स्कूल में एक सम्मान सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी विशिष्ट अतिथि विधायक कैलाश नाथ शुक्ला व तुलसीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विकी रहे। सम्मान सभा का कुशल संचालन विनोद सिंह कलहंस ने किया ।सभा को पूर्व प्राचार्य दीप नारायण पांडे, कन्हैया लाल मधुर, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला तथा प्रवीण सिंह विकी ने संबोधित किया, दीप नारायण पांडे ने कहा कि जो सड़क 5 दशकों से अपने बनने की बाटजोह रहा था और पुरानी बाजार के विकास में बाधक था वह बनकर तैयार हो गया है सड़क इंटरलॉकिंग नालिया रोड लाइट संपूर्ण रूप से बन चुका है इसका आज लोकार्पण भी हो गया श्री पांडे ने कहा कि फिरोज पप्पू विकास पुरुष थे इसीलिए तुलसीपुर की जनता लगातार तीसरी बार उनके नेतृत्व मैं विश्वास जताया। इस अवसर पर आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कहकशां फिरोज, उपस्थिति रही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने नगर पंचायत के आए सभी सभासदों तथा पत्रकारों का भी सम्मान किया इस अवसर पर पूर्व सभासद जीवनलाल सोनी का विशेष सम्मान किया गया सभा में नगर के तमाम गणमान्य व्यक्ति वह नगर पंचायत कर्मी उपस्थित रहे। सभा के अंत में आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने सभी आए अतिथियों व नगर निवासियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!