सेंट जोसेफ स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से सम्पन्न, नन्हे कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

दैनिक बुद्ध का संदेश
महराजगंज/सिसवा बाजार।सिसवा बाजार स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव समारोह अत्यंत धूमधाम, उल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक ओ. ए. जोसेफ, प्रबंधक बिन्सी जोसेफ, मुख्य अतिथि मानवेंद्र सिंह, सी. जे. थॉमस, लीली थॉमस तथा प्रधानाचार्य बैजू चेरियन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम की भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में मनमोहक नृत्य और समूह प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया। पूरा पंडाल देर तक तालियों की गूंज से गुंजायमान रहा।समारोह में सिसवा चेयरमैन प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, अवधेश चौबे, सोमनाथ चौरसिया, सागर चौरसिया, सत्यप्रकाश तिवारी, विवेक चौरसिया, पंकज तिवारी, मनोज केसरी, राजन विश्वकर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, गोविंद सोनी, राजेंद्र केसरी, ऋषिकेश पांडेय, आर. बी. दास, सहदेव पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।विद्यालय के निदेशक ओ. ए. जोसेफ एवं अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र ने बताया कि वार्षिकोत्सव का उद्देश्य बच्चों के भीतर मंच भय को समाप्त करना तथा उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सुहानी गुप्ता, आस्था गुप्ता, वंशिका चौहान, क्षेष्टा पांडे, एंजेलो बैजू, यशवर्धन पांडे, अनन्या पटवा एवं स्वरा त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।




