गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : करंट से युवक की मौत

दैनिक बुद्ध का सन्देश
उसका बाजार, सिद्धार्थनगर। ब्लॉक क्षेत्र के दुमदुमवा गांव में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय बालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्रामवासी रामप्रकाश चौहान का बड़ा लड़का अर्जुन चौहान उम्र 16 वर्ष लगभग छत पर आने जाने वाले लोहे की सीढ़ी के संपर्क में सुबह 7 बजे लगभग आ गया।

सीढ़ी में करंट प्रवाहित था उसी की चपेट में आ गया। करंट के तेज झटके से वह चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर बालक की बड़ी माता मालती बचाने के लिए दौड़ी। उसको भी बिजली का तेज झटका लगा। परिजन एवम ग्रामीण अर्जुन चौहान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से घर के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध है। मृतक के पिता बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते है। मृत बालक पकड़ी चौराहे के एक स्कूल का छात्र था।

Related Articles

Back to top button