गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नशेड़ी और पागलों के भेष में घूम रहे चोर, ग्रामीणों ने पकड़ा तो पुलिस ने छोड़ा

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में इस समय कई थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। जिस पर लगाम नही लग पाने के कारण स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। कहीं कहीं दिन के उजाले में बुर्का धारी नशीले पदार्थों को सुंघाकर कर चोरी व लूटपाट कर रहे हैं। ग्रामीणों के पकड़ने पर कुछ तो पागल और नशेड़ी का हवाला देकर बचने की कोशिश करते हैं। लेकिन पुलिस ऐसे लोगों के बारें में सही तरीके से छान-बीन और उनके पुराने इतिहास को खंगाले तो सच्चाई सामने आ जायेगी। लेकिन पुलिस भी ऐसे लोगों को पकड़ने के बाद जल्दबाजी में नशेड़ी और पागल बताकर छोड़ दे रही है। जिससे घटनाओं पर अंकुश लगता हुआ दिखाई नही दे रहा है। पुलिस माल बरामदगी के साथ रंगे हाथ पकड़ने की बात कह रही है। जबकि अभी तक सेवरा, दुधवनियां बुजुर्ग, तुलसियापुर चौराहा, नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड लोहिया नगर में हुए किसी भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। ताजा मामला ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मधवानगर गांव का बताया जा रहा है। जहां ग्रामीणों के द्वारा मिली जानकारी अनुसार शनिवार की शाम गांववालों ने चोर समझकर एक व्यक्ति को पकड़ा था। जिसके अन्य साथी भाग निकले थे। पूछ-ताछ के दौरान उसने अपना नाम रहीम निवासी महथा बाजार बता रहा था। जिसके पास कोई आईडी प्रूफ भी नहीं था और कह रहा है कि वह नशा करने बढ़नी आया था, यहां स्मैक बिक रहा है। ग्रामीणों ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई हेतु पुलिस चौकी बढ़नी के हवाले कर दिया था। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे जानने व पहचानने वाले लोगों ने टांका टिप्पणी कर बताया कि वह पुराना शातिर चोर है और नशा भी करता है। कुछ वर्ष पहले मुम्बई जैसे महानगरों में चोरी के दौरान पकड़ा गया था, जिसका एक विडियो न्यूज भी यूट्यूब चौनल पर बताया जा रहा है। अब यह व्यक्ति बढ़नी क्षेत्र में घूम रहा है। इसके अन्य साथी भी रहते हैं। बढ़नी ब्लाक रोड पर एक मेडिकल संचालक ने बताया कि शनिवार की शाम कुछ लोग नशे का इंजेक्शन मांग रहे थे, जिसे भगा दिया गया था। तभी कुछ देर बाद ब्लाक के पास एक मकान में पीछे के रास्ते से चोरों के घुसने का हो हल्ला सुनाई दिया था। जिससे साफ पता चलता है कि चोर नशे के खातिर भी चोरी चकारी करते हैं। ऐसे लोग पानी का मोटर, पम्प सेट, मोबाइल आदि की भी चोरी कर बेच देते हैं। उक्त सम्बन्ध में पुलिस चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि वह नशेड़ी व्यक्ति था, जो नशा करने शोहरतगढ़ से बढ़नी आया था और उसके पास से कोई माल बरामद नहीं हुआ है । जिसके कारण पूछताछ कर उसे छोड़ दिया गया है। वहीं शोहरतगढ़ क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश ने कहा कि पुलिस ने क्यों छोड़ दिया है, जानकारी प्राप्त की जा रही है। ऐसे अपराधियों की कुण्डली भी खंगाली जायेगी, चोरी की घटनाओं में शामिल लोगों को खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!