गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अनियंत्रित कार की टक्कर से साइकिल सवार पीआरडी जवान घायल इलाज के दौरान मौत

दैनिक बुद्ध का संदेश
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-ढेबरुआ नेशनल हाईवे पर खैरहिनिया गांव के पास अनियंत्रित कार की चपेट में आकर साइकिल सवार पीआरडी जवान घायल हो गया। उसे सीएचसी शोहरतगढ़ से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र गनेशपुर निवासी पीआरडी जवान किशुनदेव (42) पुत्र बृजमोहन रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे साइकिल से ढेबरुआ थाने पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। अभी वह ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरहिनिया गांव के पास पहुंचा ही था कि एक कार उसे टक्कर मार सड़क से नीचे पलट गई।इससे किशुनदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ग्रामीणों से पलटे कार को सीधा करा गड्डे से निकलवाकर थाना पर लाई। कार एसएसबी के एक जवान की बताई जा रही है, जो महराजगंज जिले के फरेन्दा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव का रहने वाला है। वह उत्तराखंड के काठगोदाम में तैनात है। वह अपने परिवार में 19 फरवरी को आयोजित शादी में शामिल होने पत्नी व दो बेटों के साथ घर जा रहा था। खैरहिनिया गांव के पास नहर पुल से कार बेकाबू होकर साइकिल सवार को टक्कर मार सड़क से नीचे जाकर पलट गई। कार में सवार लोग सुरक्षित बच गए लेकिन कार की चपेट में आए साइकिल सवार पीआरडी जवान की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी होते ही पीआरडी जवान के परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि खैरहिनियां गांव के पास कार चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसमें साइकिल सवार की मौत हो गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को गड्ढे से निकलवाकर थाना पर लाया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!