गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

कुष्ठ स्पर्श जागरूकता अभियान, पर अधीक्षक ने दिलाई शपथ

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर/पचपेड़वा। महात्मा गांधी के पुण्य तिथि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शुक्रवार को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत, सी एच सी अधीक्षक डॉक्टर विजय कुमार ने कहा कि जनसहयोग से ही कुष्ठ मुक्त समाज का निर्माण संभव है। अभियान के अंतर्गत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुष्ठ रोग के प्रति भेदभाव न करने और रोगियों के सम्मान की रक्षा करने की शपथ भी दिलाई गई। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियानदृ2026 का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बलरामपुर सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिला कर शुभारंभ किया गया। यह अभियान 30 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक जनपद भर में चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, भेदभाव समाप्त करना एवं रोगियों की गरिमा सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर डॉक्टर ग्यासुद्दीन,डॉक्टर रईस,डॉक्टर सफीउल्लाह,व्रत देव मिश्रा,सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!