गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

समाजवादी पार्टी के जिला सचिव फिरोज खान पार्टी से हुए निष्कासित

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी में अनुशासनहीनता के मामले को लेकर जनपद स्तर पर कड़ा रुख अपनाया गया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी जनपददृबलरामपुर के जिला अध्यक्ष डॉ. मणिक लाल कश्यप ने पार्टी संगठन की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला सचिव फिरोज़ खान को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जारी पत्र के अनुसार, फिरोज़ खान द्वारा समय-समय पर पार्टी की मर्यादा, अनुशासन एवं संगठनात्मक निर्देशों की अवहेलना की जा रही थी। उनके आचरण को लेकर संगठन स्तर पर गंभीर आपत्तियां दर्ज की गई थीं। पार्टी द्वारा मौखिक रूप से उन्हें कई बार सचेत भी किया गया, बावजूद इसके उनके व्यवहार में अपेक्षित सुधार नहीं पाया गया। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि फिरोज़ खान की अनुशासनहीन गतिविधियों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा तथा संगठनात्मक कार्य प्रणाली के विपरीत कार्य किए गए। ऐसे में पार्टी हित को सर्वाेपरि रखते हुए और संगठन की एकता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से उन्हें तत्काल प्रभाव से समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष डॉ. मणिक लाल कश्यप ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी एक अनुशासित संगठन है, जहां संगठन विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के लिए कोई स्थान नहीं है। पार्टी नेतृत्व भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करता रहेगा, ताकि संगठन को मजबूत और अनुशासित रखा जा सके। पार्टी द्वारा की गई इस कार्रवाई की जानकारी प्रदेश नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी प्रेषित कर दी गई है। राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!