गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खुद के अपहरण का नाटक कर परिजनों से मांगी 6 लाख की फिरौती, पुलिस ने 24 घंटे में युवक को दबोचा

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में अपहरण और फिरौती की एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पुलिस और परिवार दोनों को 24 घंटे तक तनाव में रखा। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी ने जब मामले की तह तक जाकर सच का खुलासा किया, तो हर कोई हैरान रह गया। जिसे ‘अपहृत’ समझा जा रहा था, वही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला।28 जनवरी को परिजनों को एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें उनके बेटे अमन मिश्रा के अपहरण की बात कहते हुए 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। रकम न मिलने पर युवक को जान से मारने की धमकी दी गई। घबराए परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस और सर्विलांस सेल की टीम को सक्रिय किया। मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की जांच के दौरान पुलिस को अमन की गतिविधियों पर शक हुआ। जब पुलिस ने घेराबंदी कर अमन मिश्रा को बरामद किया, तो पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।अमन ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और जल्द पैसे कमाने के लालच में उसने खुद के ही अपहरण का स्वांग रचा था। उसका इरादा अपने ही परिवार से 6 लाख रुपये ऐंठने का था। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!