उत्तर प्रदेशबहराइच
कलमकारों को किया गया सम्मानित

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमपुरवा के अधीक्षक डॉ अभिषेक अग्निहोत्री ने क्षेत्र के दैनिक भास्कर डिजिटल शिवाजी अवस्थी, हिंदुस्तान से अरविंद पाठक,अमर उजाला से राकेश मौर्या व दैनिक जागरण से कुलदीप अवस्थी को उपहार भेंटकर सम्मानित किया। तेजवापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ अभिषेक अग्निहोत्री ने बताया कि उत्कृष्ट पत्रकारिता पर कलमकारों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर डा. अविनाश सिंह,बीसीपीएम रोहित वर्मा, फार्मासिस्ट पंकज श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहें।




