बसपा कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारी में लग जायें – दिनेश चन्द्र गौतम

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। विधानसभा डुमरियागंज के शाहपुर में मंगलवार को चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम के अवसर पर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ेंगी। कार्यकर्ता पूरी ताकत से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने में लग जायें, क्योंकि यह पंचायत चुनाव सेमीफाइनल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर है। कानून नाम की कोई चीज नहीं है। हत्या, बलात्कार आम बात हो गई है और बेरोजगारी चर्म पर हैं। शिक्षा प्रदान करने की जगह विद्यालय बन्द किया जा रहा है। इन सब से छुटकारा पाने के लिए समतामूलक समाज की संस्थापना करने वाली बसपा सरकार जरूरी है। चौपाल को सम्बोधित करते पूर्व जिला महासचिव शमीम अहमद ने कहा कि बसपा सरकार में अपराधियों को प्रदेश छोड़ कर चले गये थे। बहन कु0 मायावती ने अपने ट्विटर अकाउन्ट पर कहा कि बसपा सरकार बनने पर हर घर में एक सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों और खास कर मुसलमानो को शिक्षा से दूर करना चाहती है। भाजपा सरकार सर्व समाज आशा भरी निगाहों से बहन जी की तरफ देख रहा है, आने वाला दिन में बसपा सरकार बनना तय है। इस दौरान बसपा विधानसभा प्रभारी इन्द्रजीत गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता साथी दिन रात मेहनत से काम करें और पंचायत चुनाव की तैयारी में लग जायें। इस दौरान बसपा नेता पूर्व जिला प्रभारी विजयपाल कन्नौजिया, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी विनोद कुमार राव, राम बाबू, अशोक कुमार बौद्ध, मोहम्मद कैफ, प्रिन्स कुमार अम्बेडकर, शीश कुमार बौद्धाचार्य, अमित कुमार गौतम, राजेन्द्र प्रसाद, गंगा राम, जलन्धर, रमेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।




