गैंगस्टर एक्ट के तहत कार जप्त,, सोनभद्र

-गैंगस्टर एक्ट के तहत कार जब्त
-एनडीपीएस मामले के आरोपी की हुंडई ई-ऑन कार पर कार्रवाई
।सोनभद्र पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत एक हुंडई ई-ऑन कार जब्त की है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी विजय कुमार शुक्ला के खिलाफ की गई है। कार का इस्तेमाल कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों में किया गया था।
विजय कुमार शुक्ला पुत्र श्रीनाथ शुक्ला वाराणसी के राजा तालाब थाना क्षेत्र के दीपापुर निवासी हैं। उनके खिलाफ थाना बभनी, जनपद सोनभद्र में मु0अ0सं0-01/2023 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसके अतिरिक्त, उनके विरुद्ध मु0अ0सं0-116/2023 धारा-3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP65CR1538) को जब्त करने के लिए नोटिस जारी किया था। इस नोटिस का अनुपालन करते हुए, उपनिरीक्षक ब्रजकांत मिश्र और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह की टीम 21 जनवरी 2026 को आरोपी के घर पहुंची।
आरोपी विजय कुमार शुक्ला घर पर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण नोटिस उनकी पत्नी सुनीता शुक्ला को तामील कराया गया। उसी दिन, 21 जनवरी 2026 को, पुलिस ने आरोपी के घर से हुंडई ई-ऑन कार नियमानुसार जब्त कर लिया।
जब्त की गई कार को थाना बभनी लाया गया और 21 जनवरी 2026 को रात 9:25 बजे (रो0 आम रपट नं0 055) पर थाने के परिसर में खड़ा कर दिया गया। इस कार्रवाई की अनुपालन आख्या संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।
