पुलिस अधीक्षक ने परेड की ली सलामी किया निरीक्षण दिया निर्देश,, सोनभद्र

डा यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई । निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0 -112 वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण / सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था के नियंत्रण हेतु पुलिस कर्मियों की दक्षता के आकलन के लिए दंगा नियंत्रण योजना व बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया तथा इस दौरान ध्यान देने वाली सावधानियों के सम्बंध में विस्तृत रुप से जानकारी दी गयी। तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर में पुलिस बैरकों व आवासीय परिसर का मरम्मत और साफ-सफाई आदि के संबंध में क्षेत्राधिकारी लाईन एवं प्रतिसार निरीक्षक आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
*इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय
कालू सिंह, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।*
