सोनभद्र
धूप होने के बाद ही फसल की कटाई करें किसान,, कृषि अधिकारी,,डा, हरे कृष्ण मिश्र,, सोनभद्र

वर्तमान में क्षेत्र निरीक्षण से यह स्पष्ट है कि जनपद में रबी की फसलें गेहूं, मटर, सरसों, चना,मसूर,जौ आदि की परिपक्वता का समय चल रहा है,l
इस समय मौसम में अनियमितता को दृष्टिगत रखते हुए कृषकों की फसल सुरक्षा के सम्बन्ध मे निम्न निर्देश निर्गत किए जाते हैं l
👉मौसम के पूर्वानुमान के आधर पर आगामी तीन दिन तक जनपद में बादल छाए रहने के साथ साथ वर्षा की सम्भावना है l
👉कृषक आगामी तीन दिन तक फ़सलों की कटाई कदापि न करें l
👉कृषक अपनी फसलों में किसी भी प्रकार के कृषि रक्षा रसायनों एवं तरल उर्वरकों का छिड़काव न करें l
👉कृषक अपनी कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर संरक्षित करें, एवं उनकी मढाई का कार्य न करें l
👉अधिक बरसात होने की स्थिति मे फसलों में पानी को इकट्ठा न होने दें l
👉तीन दिनों के बाद भी तेज धूप होने के उपरांत ही फसलों की कटाई का कार्य करें l

