हर घर नल योजना नमामि गंगे दम तोड़ती नजर आ रही है,, सोनभद्र

बीजपुर(सोनभद्र): परियोजना हर घर नल जल नमामि गंगे दम तोड़ती नजर आ रही है करीब छह साल पहले शुरू हुयी परियोजना से क्षेत्र के कई गांवों के टोले छुटे हुए है जहाँ आजतक न तो पाइप लाइन बिछाई गयी है ओर न ही परियोजना शुरू करने के लिए कोई ठोस कदम ही उठाया गया है आज भी ग्रामीण पानी के दर बदर भटकते नजर आ रहे है। अंजानी ग्राम पंचायत के झरकटी टोला के रहवासियों ने बताया कि नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत पाइप लाइन नही बिछाई गई है। जिसके कारण रहवासी परियोजना का लाभ लेने से वंचित रह जायेगे।अंजानी के झरकटी टोले की आबादी करीब 200 की है और वहा पर ग्रामीण पानी के लिए भटकते है। उक्त टोले में अभी तक पानी के लिए पाइप लाइन तक नही बिछाई गयी है ये सरासर लापरवाही का नतीजा है।ग्रामीण हीरा लाल,रामपाल,जीतलाल,लखन धारी, शिव प्रसाद,सूरज,राम सुहाग,शोभा लाल,देव शरण आदि ने समस्या का समाधान की मांग की है।

