गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

प्रेरणा के श्रोत रहे बाबू देवधारी सिंह,, गोपाल सिंह,, सोनभद्र

. विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविवार को बाबू देवधारी सिंह स्मृति समिति सिरसिया ठकुराई के द्वारा विगत वर्षों की भांति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भैरवनाथ गिरी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ0 गोपाल सिंह व विशिष्ट अतिथि संजय यादव पूर्व जिला अध्यक्ष सपा एवं प्रमुख प्रतिनिधि बभनी राजन सिंह रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संत कीनाराम पीजी कॉलेज कैमूर पीठ प्राचार्य डॉक्टर गोपाल सिंह ने कहा कि आज कि जो राजनीति है उसमें सेवा का कहीं स्थान नहीं है पहले जो राजनीति का मतलब होता था वह सेवा का भाव होता था वो सादगी की प्रतिमूर्ति होता था। पूर्व जिला परिषद सदस्य बाबू देवधारी सिंह में देखने को मिलता था आज उनके पौत्र प्रमोद कुमार सिंह ने जो कार्य अपने दादा स्वर्गीय बाबू देवधारी सिंह की स्मृति में करते हैं वह एक प्रेरणादायक एवं मानव सेवा का है जो परंपरा के निर्वहन की कड़ी है। इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ विंध्याचल मंडल के अध्यक्ष रवि भूषण सिंह ने कहा कि बाबू देवधारी सिंह का व्यक्तित्व समाज के प्रेरणा की प्रतिमूर्ति माने जाते थे उन्होंने कहा कि जब मिर्जापुर जिला अविभाजित था उसे समय बाबू देवधारी सिंह जिला परिषद सदस्य हुआ करते थे धन्य है सिरसिया ठाकुराई की धरती जहाँ जन्मे ऐसे वीर सपूत। इस अवसर पर बाबू इंद्रजीत सिंह, विजय भूषण सिंह,रविंद्र बहादुर सिंह, सुभाष यादव, वरिष्ठ पत्रकार बीएन यादव,चंद्र मोहन शुक्ला,रविकांत तिवारी,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉक्टर गोपाल सिंह वैद्य,भगवती शुक्ला,केकराही किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष रामसेवक सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार सिंह ने किया कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद कुमार सिंह ने आए हुए समस्त जनमानस का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!