गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

दलित बस्ती के आरक्षित भूमि पर दबंग का कब्जा

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर/पचपेड़वा। दलित बस्ती के आरक्षित भूमि खाद ,गड्डा के भूमि पर दबंग ने घर बनाकर कब्जा कर लिया है मामला विकास खण्ड पचपेड़वा के ग्राम पंचायत मोतीनगर का हैं जहाँ पर राजस्व अभिलेख में अंकित खाद गड्डा की आरक्षित भूमि दलित बस्ती में तालाब के पास स्थित थी जिस पर अभी कुछ समय पहले एक दबंग भूमाफिया असफाक अहमद व मैन खान तथा दबंग महिला रुला पत्नी रफीक मिलकर पहले आगे दीवार उठाये फिर आंशिक भाग पर कब्जा कर दीवार उठा लिये इस कार्य को रोकवाने में राजस्व विभाग दीन हीन दिखाई पड़ रहा हैं जिसके चलते यहाँ पर आरआरसी सेन्टर का निर्माण अधर में लटका हुआ है कई बार लोगो ने राजस्व अधिकारियों को अवगत भी कराया लेकिन अब तक खाली न हो सका वही ग्राम पंचायत में य तो प्रधान के शिथिलता य लेखपाल के शिथिल होने के कारण आये दिन आधा दर्जन सरकारी भूमि अवैध कब्जा के भेट चढ़ गया कही न कही इस कार्य मे राजस्व विभाग की मौन स्वीकृति रहती है भले ही बाबा का बुलडोजर चारो ओर गरज रहा हो लेकिन मोतीनगर में बेईमानी साबित करता दिख रहा हैं इससे आजिज आकर प्रधान व बीडीसी सदस्य व भूमि प्रबन्धक के सदस्यों ने अब सीधे जिलाधिकारी विपिन जैन व नि विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू से सीधे मांगपत्र भेज अविलम्ब खाद गड्ढे की भूमि को घर गिराकर कब्जा मुक्त करने की अनुनय विनय की है अब देखना होगा कि कब बाबा का बुलडोजर पहुँचता हैं इस सम्बंध में नायब तहसीलदार ने बताया कि शिकायत मिली हैं अति शीघ्र आरक्षित भूमि को खाली कराने का आदेश देकर कब्जा मुक्त कराया जायेगा वही खलिहान व अन्य सरकारी भूमि जो दबंगो के कब्जे में है उसे भी हटवाया जायेगा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!