25 वर्षीय युवक का शव मक्के के खेत में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
खैरीघाट (बहराइच)। थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुरी दाखिला बेलामकन में रविवार को मक्के के खेत से एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान प्रदीप लोधी (25) पुत्र रामकुमार लोधी, निवासी मटेरा कला, थाना खैरीघाट के रूप में हुई है। सुबह खेत में काम करने पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खैरीघाट पुलिस बल मौके पर पहुंचा और क्षेत्र को घेराबंदी कर लिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय रवाना किया।
गांव में दहशत, पुलिस की चौकसी
अचानक शव मिलने से गांव में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। हालांकि पुलिस ने मौके पर स्थिति नियंत्रण में रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी।
हत्या या हादसा?
फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी।




