गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

डीएम द्वारा सांथा विकासखंड के पीएम श्री विद्यालय अठलोहिया व मेहदावल विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज परसामाफी का किया गया औचक निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा विकासखंड सांथा क्षेत्र के पीएम श्री विद्यालय अठलोहिया व मेहदावल विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज परसामाफी का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सांथा विकासखंड के पीएम श्री विद्यालय अठलोहिया का औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय में पांच अध्यापक व एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री कार्यरत है। जिलाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर मौके पर कोई भी बच्चा अंग्रेजी का किताब नहीं पढ़ पाया, जिस पर जिलाधिकारी ने पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण जारी करने हेतु सभी शिक्षकों का वेतन बाधित करने हेतु निर्देशित किया है। शौचालय सहित विद्यालय में साफ सफाई की स्थिति ठीक नहीं पाए जाने तथा स्थानीय सफाई कर्मी द्वारा नियमित सफाई कार्य न किए जाने की शिकायत को गंभीरता से रहते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज्य अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए गए तथा सफाई कर्मी का वेतन बाधित करने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र बनकर तैयार है जिसे तत्काल हैंडओवर करने के निर्देश जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। उन्होंने अनावश्यक विलंब के कारण संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। रसोईया का मानदेय विगत अगस्त माह के बाद नहीं मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने इसका भुगतान करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। राजकीय इंटर कॉलेज परसा माफी का निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय की दीवारों में सीलन व पानी का रिसाव हो रहा है जिसे ठीक करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया विद्यालय में तीन अध्यापक कार्यरत हैं, और नया विद्यालय होने के कारण अभी तक तीन बच्चों ने ही एडमिशन कराया है। निरीक्षण के दौरान ओएसडी राकेश कुमार सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!