गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है गणतंत्र दिवसरू मुकेश श्रीवास्तव

बस्ती। कायस्थ सेवा ट्रस्ट के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए चित्रगुप्त चौक रौता स्थित पेट्रोल पंप के सामने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि गणतंत्र दिवस हमारे देश के इतिहास में एक सुनहरा अवसर है, जो हमें हमारे अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है ये दिन हमें एकजुट होकर काम करने और देश के विकास में योगदान के लिए प्रेरित करता है। ध्वजारोहण के दौरान कमलेश श्रीवास्तव, दीपक शर्मा, राजू कुरैशी पप्पू,शुभम कश्यप, पंकज नंदा,हरि सिंह,अमित श्रीवास्तव, विनय चौधरी, जलाल अहमद,दिलीप वर्मा, मोहित श्रीवास्तव, शिवम् श्रीवास्तव, साहिल श्रीवास्तव, रामजीत प्रजापति,सनी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!