गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस ने शान्ति निकेतन इन्टर कॉलेज देवकलीगंज की छात्राओं को महिला अपराध व उससे बचाव के बारें में किया जागरूक

दैनिक बुद्ध का संदेश
पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा ष्महिला सशक्तिकरण, एन्टी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियानष् के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़़ नवीन कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में सोमवार को थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के शान्ति निकेतन इन्टर कॉलेज देवकलीगंज में जाकर छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा व नये कानून के बारें में जागरुक किया गया तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे बालिकाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर जैसे 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108, एम्बुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा के बारें में जानकारी दी गई। इस दौरान थाना शोहरतगढ़़ की मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, महिला कांस्टेबल उर्मिला देवी मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!