गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

विशेष सचिव वित्त व नोडलअधिकारी संजीव कुमार ने गौशाला का किया निरीक्षण

संतकबीरनगर। विगत दिनों से मेंहदावल ब्लॉक के बढ़या ग्राम पंचायत में स्थित गौशाला की व्यवस्था को लेकर डीएम ने निरीक्षण किया था। जिसके बाद से अनेको दिशा निर्देश गौशाला के संचालक को दिए गए थे। बढ़या गांव स्थित स्थायी गौशाला में सैकड़ो गए रहती है। जिनकी व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा किया जाता है। इसी व्यवस्था को परखने के लिए नोडल अधिकारी विशेष सचिव वित्त संजीव कुमार पंहुचे और गौशाला की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गायों के लिए हरे चारे, भूसा आदि की व्यवस्था को देखा गया। साथ ही थोड़ी बहुत कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की सरकार गौवंशो के सुव्यवस्थित ढंग से खान पान के निर्देश दिये गए हैं। जिस बाबत गौशालाओं की व्यवस्था को समय समय पर परखा जाता है। इसी कड़ी में रविवार को जनपद के नोडल अधिकारी संजीव कुमार मेंहदावल ब्लॉक के बढ़या ग्राम पंचायत स्थित गौशाला पर पंहुचे और उनके द्वारा गौवंशो के उचित रखरखाव की व्यवस्था को परखा गया। हरा चारा, भूसा, दाना आदि की पर्याप्त व्यवस्था थी। साथ ही पानी की समुचित व्यवस्था को देखा गया। नोडल अधिकारी ने व्यवस्था पर संतुष्टि जताई। इस दौरान नोडल अधिकारी ने गाय की पूजा विधि विधान से गयी। गाय को गुड़ व हरा चारा नोडल अधिकारी ने खिलाया। इसके साथ ही गौशाला परिसर में वृक्षारोपण व गोबर गैस प्लांट के निर्माण की प्रगति का जायजा लिया गया। इस अवसर पर गौशाला की बेहतर साफसफाई व्यवस्था की प्रशंसा किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी संजीव कुमार, एसडीएम संजीव राय, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीडीओ, बीडीओ राजेश श्रीवास्तव, प्रभारी एडीओ पंचायत अभिनव रवि वत्स, सचिव अलाउद्दीन, संजय कुमार, गिरजेश यादव, शैलेंद्र यादव, प्रधान प्रतिनिधि इन्द्रसेन सिंह आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!