गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

डुमरियागंज : संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता को लेकर आयोजित हुई बैठक

विद्यालय की समीक्षा बैठक भी हुई आयोजित, शिक्षकों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
डुमरियागंज। ब्लॉक सभागार डुमरियागंज में संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान की सफलता को लेकर एक बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया। बैठक में परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज संजय कुमार ने कहा कि एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हो रहा है। जिसके लिए सभी शिक्षकों को रैली व अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करना है। इसके अलावा विद्यालय पर बैठक आयोजित कर उन्हें बचाव के संबंध में तमाम जानकारी देनी है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय खुलने के बाद साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए प्रतिदिन प्रातः कालीन सभा में बच्चों को अभियान के संबंध में जानकारी शिक्षकों द्वारा दी जानी है। वही विद्यालयों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि डीबीटी का कार्य सभी अध्यापक समय से पूर्ण करें इसके अलावा नवीन नामांकन, स्कूल चलो अभियान, समर कैंप के माध्यम से बच्चों को जागरूक करें।

अंत में उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन की जानी है जिसके लिए सभी शिक्षकों को टैबलेट व सिम कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। बैठक में बीएमसी सूर्यदेव सिंह ने कहा कि एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा घर-घर दस्तक अभियान की शुरुआत 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। दोनों अभियान महत्वपूर्ण है। सभी शिक्षकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान में आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भी सहभागिता करनी है। बरसात के मौसम में जल जमाव व गंदे पानी से दूर रहते हुए दवा का छिड़काव किया जाना आवश्यक है। इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष पांडेय, बशीर फारुकी, राममिलन, रामनारायण दुबे, तिलक राम, नीलम गुप्ता, महफूजुर रहमान, शकील अहमद, सादिक अली, नंदलाल, धर्मराज दुबे ,अब्दुल रहीम, तौकीर हसन रिजवी, आनंद मिश्रा ,अनिल चौबे, सुरेश सिंह, सुमन देवी, नीरू सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
23:50