लोटन कोतवाली के अन्तर्गत सुभाषचंद्र इण्टर कालेज भुसौला माफी में मिशन शक्ति फेज 5.0का हुआ आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
लोटन/सिद्धार्थनगर। गत दिवस मंगलवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, बेटी , बहू सम्मेलन एंटी रोमियो व शक्ति दीदी अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा व बाल कल्याण समिति व मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान, ग्राम एवं नगर विकास संस्थान, मिशन शक्ति केंद्र थाना लोटन के क्रम में बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम एवं बाल संरक्षण के मुद्दे एवं पाक्सो एक्ट एवं महिला संबंधी नये कानून के संबंध मे थाना लोटन द्वाराजागरूकता अभियान चलाया गया । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ . अभिषेक महाजन द्वारा महिला सशक्तिकरण ,एंटी रोमियो व बेटी बहू सम्मेलन व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियानष् के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक’ सिद्धार्थनगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 13/01/2026 को थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन में सुभाष चंद्र इंटर कॉलेज भूसौला माफी थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर में जाकर बालिकाओ को जागरूक किया गया। शक्ति दीदी के तहत महिलाओंकोजागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया, महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन नंबर 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। मिशन शक्ति टीम भ्ब संजय गुप्ता , ब् अमित कुमार , म०का० नेहा तिवारी आदि मौजूद रहे।




