गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : 34 वर्षो में जनपद की विकास यात्रा पर संगोष्ठी का आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। 34वां जनपद स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर जनपद की विकास यात्रा विषयक संगोष्ठी लोहिया कला भवन में मुख्य अतिथि संासद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द, जिलाधिकारी संजीव रंजन, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर डा0 अरविन्द कुमार सिंह, प्राचार्य शिवपति डिग्री कालेज, शोहरतगढ़, डा0 संतोष सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, सिद्धार्थ विश्व विद्यालय, डा0 रविकान्त शुक्ल, एसोसिएट प्रोफेसर, सिद्धार्थ विश्व विद्यालय, डा नलिनीकान्त मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य शिवपति इन्टर कालेज, शोहरतगढ़, डा0 सत्येन्द्र कुमार दूबे, एसोसिएट प्रोफेसर, सिद्धार्थ विश्व विद्यालय उपस्थित थे।

34वां जनपद स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर जनपद की विकास यात्रा विषयक संगोष्ठी में जनप्रतिनिधिगणो को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। शिवति इन्टर कोलज, शोहरतगढ़ द्वारा स्वागत गीत प्र्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि संासद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि सिद्धार्थनगर के विकास की गोष्ठी में आप सभी का स्वागत है। यह पहला बार है कि जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर इस तरह की गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जनपद में इन्वेस्टर समिट कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। पिछले दिनो एन.टी.पी.सी. की टीम द्वारा 500 मेगावाट का सोलर प्लान्ट लगाये जाने के लिए निरीक्षण किया गया। जनपद में सैनिक स्कूल निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गयी है। इसके साथ ही जनपद में सुभाष चन्द्र बोस आवासीय इन्टर कालेज स्वीकृत हो गया है। मुख्यमंत्री उ0प्र0योगी आदित्यनाथ द्वारा 01 करेाड़ स्मार्ट फोन दिया गया है। जनपद में सड़क और रेल मार्ग की सुविधा बढ़ी है। जनपद में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विपश्यना केन्द्र बनाये जाने की स्वीकृति मिल गई है। जनपद में एपीडा का सेन्टर खोलने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जनपद में किसानो को मछली पालन से फायदा मिल रहा है। उ0प्र0 में सिद्धार्थनगर मछली पालन में प्रथम स्थान पर है। मछली पालन और काला नमक चावल में फायदा प्राप्त कर जनपद के किसान पंजाब और हरियाणा के किसानो के बराबर होगा। जनपद की विकास यात्रा विषयक संगोष्ठी में विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि सिद्धार्थ का परिवर्तन बुद्ध के रूप में हुआ। गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व को शान्ति का सन्देश दिया। गौतम बुद्ध को मानने वाले पहले कपिलवस्तु आते है उसके बाद लुम्बिनी जाते है। जनपद का विकास सरकार की नीतियों पर होता है। प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रदेश के 08 जनपदो को आकांक्षी जनपद के रूप में चयनित किया गया जिसमें सिद्धार्थनगर का भी चयन किया गया। इसके पश्चात जनपद में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास हुआ है। जनपद में मेडिकल कालेज, केन्द्रीय विद्यालय बन गया है। पिछले 05 वर्षो में प्रदेश के साथ ही जनपद का भी बहुत विकास हुआ है। आज सरकार द्वारा किसानो को सीधे डी0बी0टी0 के माध्यम से योजनाओ का सीधे लाभ मिल रहा है। आज देश में आयात कम हो रहा है तथा निर्यात बढ़ रहा है। सरकार द्वारा लोगो की आय बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। विधायक बांसी जय प्रताप सिंह द्वारा सभी लोगो को जनपद स्थापना दिवस की बधाई दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने जनपद की विकास यात्रा विषयक संगोष्ठी में कहा कि आज हम जनपद स्थापना का 34वां वर्षगांठ मना रहे है। आज से तीन दशक पूर्व जनपद की स्थापना हुआ था। जनपद की उपलब्धि पर काला नमक चावल उत्पादन में प्रधानमंत्री एवार्ड प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी के निर्देशन में आज विकास संगोष्ठी आयोजित की गयी है। जनपद की विकास यात्रा विषयक संगोष्ठी के अवसर पर डा0 अरविन्द कुमार सिंह, प्राचार्य शिवपति डिग्री कालेज, शोहरतगढ़, डा0 संतोष सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, सिद्धार्थ विश्व विद्यालय, डा0 रविकान्त शुक्ल, एसोसिएट प्रोफेसर, सिद्धार्थ विश्व विद्यालय, डा नलिनीकान्त मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य शिवपति इन्टर कालेज, शोहरतगढ़, डा0 सत्येन्द्र कुमार दूबे, एसोसिएट प्रोफेसर, सिद्धार्थ विश्व विद्यालय द्वारा जनपद के विकास यात्रा संगोष्ठी विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। अन्त में जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा जनपद की विकास यात्रा विषयक संगोष्ठी में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगण, मीडिया बन्धु, अधिकारीगण तथा अन्य लोगो का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button