गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मां और दो बेटियों का शव उतराता हुआ मिला

परिजनों के द्वारा तहरीर देने पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/बहराइच। पयागपुर थाना अंतर्गत पयागपुर बस अडडा पर स्थित तालाब में मां और दो बेटियों का शव उतराता मिला। लोगों के द्वारा सूचना देने पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर शव को तालाब से निकलवाकर पोस्ट मार्टम के लिए बहराइच भेज दिया। तीन शव तालाब में उतराते मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार बेटियां पैदा होने को लेकर पति विष्णु अपनी पत्नी आशा को यातनाएं देता था , साथ ही साथ सास, ससुर महिला की बेरहमी से पिटाई भी करते थे। तीनों मृतक 35 वर्षीय आशा, 7 वर्षीय मिष्ठी, 2 वर्षीय नंदनी पयागपुर थाना क्षेत्र निवासी बताए जा रहे हैं। 12 साल पहले महिला का विष्णु के साथ विवाह हुआ था। तीन बेटियां पैदा हुई इसके बाद विष्णु ने अपनी पत्नी को बेटे की चाहत में मारना पीटना शुरू कर दिया। फिर संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मां और दो बेटियों का शव उतराता हुआ मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई तत्पश्चात परिजनों ने लड़की के ससुराल पक्ष पर हत्या कर तालाब में फेंके जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!