30 जोड़ो का धार्मिक रीति रिवाज से सामूहिक विवाह संपन्न

बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के कुशल निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में विकास खंड परिसर बलरामपुर में 13 फरवरी, 2025 को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विकास खण्ड बलरामपुर के 21 जोड़ों, विकास खण्ड श्रीदत्तगंज के 09 जोड़ों कुल 30 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया। जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 03 जोड़े एवं अन्य वर्ग के 27 जोड़े सम्मिलित हुए। विकास खण्ड परिसर बलरामपुर में सम्पन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पल्टूराम विधायक बलरामपुर सदर, समस्त ब्लांक प्रमुख, जनप्रतिनिधिगण एवं हिमांशु गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी बलरामपुर व श्रीदत्तगंज एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीगणों द्वारा सभी नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए सुखद व मंगल वैवाहिक जीवन की कामना की गयी।




