उत्तर प्रदेशबलरामपुर
ट्रैक्टर ट्राली पलटी चालक बाल बाल बचा

गैसड़ी/बलरामपुर। स्थानीय विकासखंड गैसड़ी अंतर्गत मुल्क बहादुर यादव गुरूवार को ट्राली लेकर केवलपुर जा रहे थे कि कवही नाले के निकट ट्रैक्टर ट्राली के आगे छुट्टा जानवर आ जाने से उसे बचाने के चक्कर में ट्रेक्टर ट्राली खाई में पलट गई जबकि ट्रैक्टर चालक मुल्क बहादुर यादव को हल्की-फुल्की चोटें भी आई है मुलुक बहादुर यादव ने बताया कि 3 महीना पहले नया ट्रैक्टर ट्राली लाए थे खेती किसानी के लिए काम कर रहे थे बृहस्पतिवार को दोपहर ट्रैक्टर ट्राली को बसंतपुर से अपने घर ले जा रहे थे कि अचानक रास्ते में तभी नाले के निकट छुट्टा जानवर आ जाने के कारण बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई ।




