उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
करही चौराहे पर से बाइकों में भिड़ंत, दो युवक घायल

दैनिक बुद्ध का संदेश
तिलौली। थाना शिवनगर डिड़ई क्षेत्र के एनएच-233 स्थित करही चौराहे पर शनिवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। घटना में खेसरहा क्षेत्र के बनके गांव निवासी 20 वर्षीय साहिल व थाना क्षेत्र के ही बनकटा निवासी लगभग 22 वर्षीय आशुतोष पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों घायलों को तिलौली स्थित सीएचसी पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद घायलों के परिजन आगे इलाज के लिए अन्यत्र ले गए। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आशुतोष पांडेय शिवनगर थाना क्षेत्र के गौरागढ़ अपने बहन के घर जा रहे थे, साहिल भी ईद के चलते रिश्तेदारी में गया था।



