अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए पी एन पांडेय

संत कबीर नगर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अहलकार सिंह नागर द्वारा संत कबीर नगर जनपद के विधानसभा मेंहदावल के अंतर्गत ग्राम करमैनी निवासी वरिष्ठ पत्रकार/संपादक पी एन पांडेय को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया। वरिष्ठ पत्रकार/संपादक पी एन पांडेय ने कहा कि संगठन व राष्ट्रीय अध्यक्ष अहलकार सिंह नागर द्वारा दिए गए दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। वरिष्ठ पत्रकार संपादक पी एन पांडेय को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर शुभचिंतकों,राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया व फोन कॉल्स के माध्यम से बधाई व शुभकामनाएं दी।बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से विधायक अनिल त्रिपाठी,शंकर सहाय,राहुल यादव,शैलेश सिंह राजन,धर्मेंद्र सिंह मुन्ना,सुनील कुमार अग्रहरि,आलोक बर्नवाल,प्रदीप वर्मा,चंदन बर्नवाल,अनूप अग्रहरि , नमन सिंह , चन्दन सिंह , संजय सिंह समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।




