उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
भीमापार राधाकृष्ण मंदिर की स्थापना को लेकर भव्य कलश यात्रा

सिद्धार्थनगर। भीमापार राधाकृष्ण मंदिर की स्थापना के अवसर पर नगर वासियों ने भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया कलश यात्रा कार्यक्रम मे लोग राधा कृष्ण धुन में झूमते नजर आए ऐसा लग रहा था जैसे भीमापार को भक्त जनों ने बृंदावन बना दिया हो जहां पीले वस्त्रों में सभी भक्त ,गोपियों के रूप में नजर आ रहे थे यह कलश यात्रा ढोल मजीरों के साथ नाचते गाते हुए लोग राप्ती नदी से जल भरकर पुनः मंदिर में स्थापित किए इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी, घनश्याम मिश्रा केपी सिंह विनोद सिंह प्रेम पांडे, पवन उपाध्याय,महेश मणि त्रिपाठी, दिनेश भार्गव, गणेश भार्गव, विजय मणि, अवधेश शुक्ला सहित शहरवासी मौजूद रहे




