गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विज्ञान तकनीकी अभियांत्रिकी गणित (स्टेम) का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के होटल शुभम पैराडाइज मधुकरपुर में बेसिक शिक्षा विभाग, कॉपर सर्जिकल एवं स्माइल फाउण्डेशन के सहयोग से स्थापित स्टेम लैब के संचालन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने सरस्वती पूजन कर के किया। आपको बता दें कि जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विज्ञान तकनीकी अभियांत्रिकी गणित प्रयोगशाला की स्थापना स्माइल फाउण्डेशन ने बेसिक शिक्षा विभाग सिद्धार्थनगर और कॉपर सर्जिकल के सहयोग से किया। जिसके सन्दर्भ में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन, स्टेट रिसोर्स पर्सन एवं वार्डन, गणित एवं विज्ञान की शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया गया। जिसमें बालिकाओं को किताबी ज्ञान के साथ साथ प्रैक्टिकल अभ्यास भी शिक्षिकाओं द्वारा कराया जायेगा। इस प्रयोगशाला में विषय सम्बन्धित विभिन्न प्रकार के उपकरणों की व्यस्था को किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि गुणवत्ता शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये हम सभी को संसाधनों का उपयोग एवं प्रयोगात्मक ज्ञान विकास कर बच्चों की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि करना हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सुरेन्द्र श्रीवास्तव जिला बालिका शिक्षा समन्वयक, महेन्द्र कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर, लालजी पाण्डेय उप प्राचार्य डायट के साथ एकेडमिक रिसोर्स पर्सन, स्टेट रिसोर्स पर्सन अंशुमान सिंह के साथ सीनियर मैनेजर श्रीमती अशिमा श्रीवास्तव एवं स्माइल फाउण्डेशन सिद्धार्थनगर की टीम उपस्थित रही। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य हैं कि स्टेम को प्रयोगात्मक रूप से धरातल पर उतारने के लिए सभी की क्षमता को विकसित कर सहयोग प्रदान करते हुए क्रियान्वित करना है। स्टेम लैब को धरातल पर संचालित होने से बच्चों को वर्तमान परिवेश में आत्म निर्भर एवं प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा के लिए वरदान साबित होगा। इस प्रशिक्षण में एक ग्रुप बनाकर आपसी विचारों एवं तकनीकी शिक्षा को साझा करते हुए क्रियान्वयन करने की रणनीति को बनाया गया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!