गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील रुधौली में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

.समाधान दिवस में कुल 62 मामले प्राप्त जिलाधिकारी द्वारा मौके पर 9 शिकायतों का निस्तारण

बस्ती। रुधौली जनता की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संभव हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील रुधौली के सभागार में किया गया। जिलाधिकारी ने समस्याओं को बहुत ही गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालयों में आता है, इसलिए जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वाेपरि है। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद सम्बंधित जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा जिन शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका है, संबंधित विभाग के अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन-शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में समय व गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने प्रार्थना पत्रों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विभाग से संबंधित शिकायतों को गम्भीरता से सुने और त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 62 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 9 शिकायतों का जिलाधिकारी के माध्यम से मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व के 39, विकास के 07, पुलिस के 07, समाज कल्याण विभाग 02, वन विभाग01,क्,च्,त्,व्,02, सिंचाई विभाग 01,विद्युत के 04, प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए,संपूर्ण समाधान दिवस उप जिलाअधिकारी रुधौली ( ज्वाइंट मजिस्ट्रेट) तहसीलदार नायब तहसीलदार ठक्व् रुधौली सप्लाई इंस्पेक्टर रुधौली थाना प्रभारी विजय कुमार रुधौली सहित जिला स्तरीय आधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!