उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
डीएम ने नपं डुमरियागंज के कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा सोमवार को कान्हा गौशाला नगर पंचायत डुमरियागंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 105 गौवंश संरक्षित थे। जिलाधिकारी ने स्टाक रजिस्टर, डाक्टर/अधिकारी निरीक्षण रजिस्टर को देखा गया। जिलाधिकारी द्वारा गौवंश को गुण व केला खिलाया गया। डाक्टर द्वारा कम निरीक्षण किये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी का वेतन रोकने तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निरीक्षण दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि डाक्टर द्वारा गौवंश की नियमित जांच करे। गौवंश हेतु हरा चारा, भूसा, पोषाहार की व्यवस्था ठीक रखने तथा गौवंश को ठण्ड से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया।




