गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवपुरा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में मिली लापरवाही

बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने शनिवार को अपराह्न 1रू30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवपुरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. कृष्ण कुमार यादव सहित कई चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित मिले। निरीक्षण में कुल 144 ओपीडी, 6 आईपीडी, 44 पैथोलॉजी जांच और 23 एक्स रे जांच किया गया था । निरीक्षण के समय डॉ. कृष्ण कुमार यादव ने 23, डॉ. रजत शुक्ला ने 36, डॉ. प्रभात पाण्डेय ने 57 तथा डॉ. फेज़ान रज़ा ने 28 मरीजों को देखा। साथ ही 10 मरीजों को टीकाकरण, 7 गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराया गया। निरीक्षण में श्री राजेश (स्वीपर कम चौकीदार), श्री सैयद सलीम हुसैन (ऑप्टोमेट्रिस्ट), श्री योगेश्वर पाण्डेय (एमसीटीएस ऑपरेटर), रुचि तिवारी (एएनएम), डॉ. अंशिका श्रीवास्तव अनुपस्थित पाए। सभी अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने हेतु अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा डॉ रजत शुक्ला को निर्देशित किया गया। हालांकि, निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाई गई। जगह-जगह जलभराव था और परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं थी। इसके अलावा, सीएचसी प्रभारी ने बताया कि आज टीकाकरण का आयोजन नहीं किया गया था। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए और अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई व मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा एवं सहायक शोध अधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा के स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!