कायस्थ सेवा ट्रस्ट के संरक्षक बने पंकज कुमार श्रीवास्तव

बस्ती। शनिवार को बस्ती सदर विकासखंड के हवेली खास में कायस्थ सेवा ट्रस्ट की बैठक जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें हवेली खास निवासी पंकज कुमार श्रीवास्तव को संगठन का संरक्षक बनाया गया। संरक्षक पद की जिम्मेदारी मिलने पर पंकज कुमार श्रीवास्तव ने संस्थापक व जिलाध्यक्ष सहित उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी मुझे मिली है उसका निर्वहन मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं संगठन के विस्तारीकरण के साथ साथ जहां भी कायस्थों के साथ कोई अन्याय हो रहा है या किसी भी कायस्थ परिवार को कोई जरूरत है तो संगठन के माध्यम से उस व्यक्ति की मदद करने का प्रयास करूंगा। इस दौरान संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन में पंकज कुमार श्रीवास्तव के आने से संगठन को और मजबूती मिली है। इस दौरान संगठन के संरक्षक सौरभ सिन्हा, वरिष्ठ पदाधिकारी नीतेश श्रीवास्तव , दुर्गेश श्रीवास्तव , सलाहकार समिति के सदस्य अनिल श्रीवास्तव , नवीन श्रीवास्तव , मंडल उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव , जिला संयोजक राजेश कुमार श्रीवास्तव , जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव , सक्रिय कार्यकर्ता अजय श्रीवास्तव व गौर विकास खंड के ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ गुडलक तथा अंकुर श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




