गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बसौनी में चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़।राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसौनी में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को हुआ। जनपद सिद्धार्थ नगर के भारत स्काउट और गाइड शिविर का निरीक्षण समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य व शिविर संयोजिका विभा चतुर्वेदी द्वारा किया गया। बच्चो के द्वारा निर्मित टेंट गेट, पकवान, गैजेट आदि का निरिक्षण कर स्काउट गाइड के कार्यों को सराहा। शिविर में प्रशिक्षण दे रहे जिला संगठन आयुक्त स्काउट जनपद सिद्धार्थ नगर अमित कुमार शुक्ल ने अपने सहयोगी विवेक दूबे व श्याम शर्मा के साथ स्काउट गाइड के प्रथम सोपान से संबंधित समस्त विषयों की गहनता से जानकारी दी। अमन गुप्ता, विजय लक्ष्मी, मेराज, रोहन, युवराज ऋषभ, अंजनी, अनस खान, प्रदीप कुमार आदि टोली के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी सराहा गया। विभा चतुर्वेदी एवं अमित कुमार शुक्ल के नेतृत्व में विद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता हेतु पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट अमित कुमार शुक्ल ने कहा कि प्रशिक्षण की बातों को आत्मसात कर व सीखकर छात्रों केजीवन में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा आयेगी। शिविर संयोजिका विभा चतुर्वेदी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से बच्चों के अंदर सर्वागिण विकास होता है। विषम परिस्थितियों में कुछ कर गुजरने की सीख मिलती है। इस अवसर पर अवसर पर स्काउट मास्टर शशी प्रसाद, मोहम्मद करीम, विनय कुमार वर्मा, अवधेश कुमार, सुबेदार प्रेम यादव पाल आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!