गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

14 मई का शासनादेश निरस्त नही हुआ तो आंदोलन होगा

सिद्धार्थ नगर। सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति की बैठक में 14 मई का शासनादेश निरस्त करने की मांग की है।बुधवार को नलकूप खण्ड कार्यालय पर सिंचाई संघ के जिलाध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय की अध्यक्षता में हुईं बैठक में तूफानी प्रसाद, आलोक सिंह,दिनेश कुमार, रंजनेश दूबे,सन्तोष पाण्डेय, आदि उपस्थित रहे। २८मई दिन बुधवार को पुर्व निर्धारित कार्यक्रम अन्तर्गत नलकूप खंड कार्यालय पर गेट मीटिंग किया गया। जिसमें प्रमुख बिंदु दिनांक 14मई के शासनादेश को पूर्णतया निरस्त करने का रहा जिसके समर्थन में सभी उपस्थित कर्मचारियों द्वारा तृतीय चरण के आंदोलन का तीसरा चरण दिनांक 4 जून को एक दिवसीय धरना करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित करने का निर्णय प्रांतीय नेतृत्व द्वारा लिया गया है। जिसको सफल बनाने के लिए जनपद के समस्त नलकूप चालक,सिंचपरवेक्षक सींचपाल, उपस्थित हो कर दिनांक 14मई के शासनादेश को पूर्णतया समाप्त करने के मांग को मान्यनीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन के माध्यम से अपने मांग के समर्थन एक दिवसीय धरना नलकूप खंड कार्यालय पर कर के रैली के माध्यम से जिलाधिकारी के कार्यालय पर जा कर ज्ञापन प्रेषित करेंगे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!