सौरभ रस्तोगी बने बजरंगदल के जिला सह संयोजक

सिद्धार्थनगर। रविवार को जिला योजना बैठक दो सत्रो मे सम्पन्न हुआ, मुख्य वक्ता प्रान्त संगठन मंत्री राजेश भाई साहब का रहा, जिसमें नवीन दायित्व की घोषणा हुई और सौरभ रस्तोगी को बजरंगदल का जिला सह संयोजक बनाया गया बैठक मे सत्संग, बलोपासना, शक्तिकेर्न्द, बाल संस्कार पर विचार-विमर्श हुआ, संगठन विस्तार पर चर्चा के साथ अंतराष्ट्रीय सीमा पर हो रही गतिविधियों पर तंत्र खड़ा विकसित करना,लवजेहाद, धर्मांतरण, लैण्ड जेहाद व हमारे कार्यक्रम रामोत्सव, स्थापना दिवस, दुर्गा अष्टमी,गोपाष्टमी, सौर्यदिवस, धर्मरक्षा दिवस,सामाजिक समरसता दिवस, हुतात्मा दिवस इत्यादि पर विस्तार पूर्वक वर्णन हुआ। कार्यक्रम मे प्रांत उपाध्यक्ष महादेव,प्रान्त बजरंग दल संयोजक दुर्गेश प्रताप भाई साहब,विभाग संयोजक अजय, जिला संयोजक सुरेश गुप्ता जिला विद्यार्थी प्रमुख मोहित गुप्ता नगर संयोजक आशुतोष श्रीवास्तव, अभय गुप्ता अभी त्रिपाठी मनोज यादव कुलदीप गुप्ता मिथिलेश पांडे चंद्रजीत यादव विशाल वरुण चंदन गुप्ता उमंग अविनाश ऋषि की उपस्थिति रही।अध्यक्षता बृजेश ने किया,संचालन जिला मंत्री शिवा ने किया। बैठक मे जिला कार्य कारिणी सहित बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति व प्रखंडो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।




