समाज सेवी व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जरुरतमंदों को बांटे कम्बल
बांसी विकासखंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत फूलपुर मे कड़ाके की ठंड के बीच हुआ वितरण।

–
सिद्धार्थनगर। बांसी ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत फूलपुर मे कड़ाके की ठंड के मद्देनजर कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस पहल के तहत समाजसेवी व क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय प्रताप सिंह ने गरीब व असहाय जरूरत मंद लोगो को कम्बल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई। यह कम्बल वितरण कार्यक्रम समाजसेवी अजय प्रताप सिंह ने स्वयं की पहल पर आयोजित किया गया था। जिसका उद्देश्य गांव के असहाय जरूरत मंदों तक पहुंचाना था। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। और लोगों ने इस मानवीय कार्य की सराहना की।इस मौके पर समाज सेवी व क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय प्रताप सिंह, बलवंत कुमार, हरीश कुमार, हीरालाल,राम चन्द्र, कमलेश , दूधनाथ, अर्जुन,बाबू राम सहित कई गणमान्य व्यक्ति लोग मौजूद रहें। उपस्थित लोगों ने कहां ठंड के मौसम मे ज़रूरत मंदो की मदद करना पुनीत कार्य ,जो समाज में अपसी सहयोग और भाईचारे का को मजबूत करता है।




