गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने ली राहत भरी सांस

बहराइच। जंगल से सटे हुए क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आना लगातार जारी है वन विभाग भी लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है कि जंगली जानवरों से बचकर रहें और कहीं दिखे तो हांका जरूर लगाए द्य इसी बीच बहराइच जिले के कतर्नियाघाट के निशानगाड़ा वन रेंज के भट्टा बरगदहा गांव में बीते दिनों तेंदुए के आतंक से ग्रामीण काफी परेशान थे ; करीब एक हफ्ते पहले तेंदुए ने दिनदहाड़े हमला कर करीब 5 ग्रामीणों को घायल कर दिया था. जिसमें दो ग्रामीणों का इलाज जिला अस्पताल बहराइच में चल रहा था। लगातार बढ़ते तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में जी रहे है तथा लोगों का बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है पता नहीं कहां से तेंदुआ हमला कर दे ; सब लोग इसी कारण से अपने खेतों की रखवाली भी नहीं करने जा रहे हैं जिससे अब उनकी फसल भी चौपट होती जा रही है। तेंदुआ के हमले की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पाकर मौके पर रेंजर सुरेंद्र श्रीवास्तव, वन दरोगा आदर्श कुमार और मुंशी कौशल किशोर सिंह, वाचर पंकज यादव मौके पर पहुंचे थे और तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास में ही स्थित गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया गया था इस दौरान वन विभाग की टीम लगातार गांव के आसपास गश्त भी कर रही थी ; वहीं 12 तारीख को रात में करीब 11 बजे के आसपास तेंदुआ बकरी के शिकार के लालच में पिंजरे में फंस गया और मौके पर मौजूद वनकर्मियों ने तेंदुए को रेंज कार्यालय पहुंचा दिया जहां पर स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात तेंदुए को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर घने जंगल में छोड़ा जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत के सांस के साथ खुशी भी जताई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!