गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

परसिया गाँव में लगी आग, खड़ी गेहूं की फसल हुई ख़ाक

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसिया में अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण करीब 25 बीघा फसल जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों सहित लेखपाल पिंटू पासवान व चिल्हिया पुलिस के जवानों ने काफ़ी मसक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। मामले को लेकर लेखपाल पिंटू कुमार पासवान ने बताया कि आगजनी की घटना में करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई है जिसमें करीब 40 काश्तकार प्रभावित है। आगजनी की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई है। मुआवजे की धनराज प्राप्त करने के लिए उन्होंने काश्तकारों से ऑनलाइन आवेदन करने की बात कही है, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप उनके नुकसान की भरपाई की जा सके। इस दौरान लेखपाल हल्का लेखपाल पिंटू कुमार पासवान, पूर्व प्रधान सदानंद उपाध्याय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!