गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस ने पुरैना गांव की महिलाओं को किया जागरूक

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार हरे कृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में और साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में जाकर मिशन शक्ति एवं एण्टी रोमियों किया गया व यातायात नियमों के बारें में जानकारी दी गई व उनकी समस्याओं को सुना गया और उचित परामर्श के साथ काउन्सलिंग किया गया। बहू-बेटी सम्मेलन लगाकर जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं, के बारें में जानकारी दी गई। वहीं मिशन शक्ति फेज-5.0 के विषय में महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्प लाइन, 1930 साइबर हेल्प लाइन नम्बर नये कानून के बारें में जानकारी दी गई व नई धाराओं को भी बताया गया। इस दौरान थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक जयप्रकाश पाण्डेय, उप निरीक्षक योगेन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी अनिल चौहान, मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र शाह, महिला आरक्षी कालिन्दी यादव उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!