गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विधायक के प्रयास से पुलिस ने घटना का किया खुलासा

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। जनपद रायबरेली के लालगंज निवासी सर्राफा व्यापारी हरिओम सोनी पुत्र मंशाराम सोनी को बदमाशों द्वारा दिनांक 02 सितम्बर 2024 को गोली मारकर जेवरों से भरा बैग लूट लिया गया था। विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने तत्काल थाना प्रभारी लालगंज एवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली व उच्चाधिकारियों से वार्ता किया था एवं स्वर्णकार समाज के पीड़ित हरिओम सोनी से उनके निवास पर जाकर मिलवाया गया। वहीं विधायक विनय वर्मा द्वारा लगातार पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों से सम्पर्क कर स्थानीय पुलिस पर दबाव बनाया गया। जिसको लेकर दिनांक 25 अप्रैल 2025 को पुलिस द्वारा अपराधियों का एनकाउंटर कर हरिओम सोनी के साथ घटी घटना का सफल अनावरण किया गया। वहीं घटना का खुलासा को लेकर स्वर्णकार समाज के हरिओम सोनी ने विधायक विनय वर्मा सहित सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!