रवि प्रकाश पांडेय ब्लाक इकाई उसका के ब्लॉक संयोजक मनोनीत

सिद्धार्थनगर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा सिद्धार्थनगर के जनपदीय कार्यसमिति की बैठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से रवि प्रकाश पांडेय सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय गंगाधरपुर को ब्लॉक इकाई उसका का ब्लॉक संयोजक मनोनीत किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बस्ती हरिमोहन सिंह श्रीनेत ने माल्यार्पण कर जल्द ब्लॉक इकाई का गठन कर शिक्षकों के समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय योगदान देने के लिए उम्मीद की। बैठक में जिलाध्यक्ष अभय कुमार पांडेय, महामंत्री प्रकाश नाथ त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री दीप नारायण, संगठन मंत्री नीरज प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता आनंद मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष खुनियांव कुलदीप भार्गव, ब्लॉक संगठन मंत्री रवि नाथ त्रिपाठी, राकेश पांडेय, पशुपति नाथ दूबे, जितेंद्र पांडेय, राजेन्द्र प्रसाद,अनुराग जायसवाल, पुरुषोत्तम त्रिपाठी सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे और बधाई दिया।




