गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : कर्मचारी परिषद के 9वी बार अध्यक्ष बने अनिल सिंह

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई सिद्धार्थनगर के द्विवार्षिक अधिवेशन में सोमवार को अनिल सिंह 9वी बार जिला अध्यक्ष बनाए गए। आपको बता दें कि सोमवार को अंबेडकर सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ, लगातार 9वी बार अध्यक्ष पद पर अनिल सिंह का मनोनयन होने पर सभी विभागों के अध्यक्षों द्वारा लगातार बधाई दिया जा रहा है

वही ओंकारनाथ को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अधिवेशन में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने भाग लेते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया था आयुर्वेद संघ के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडे ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई शिक्षक विधायक ने कहा कि संगठन से जुड़कर कर्मचारी मजबूत होते हैं संगठन के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण कराया जाता है पदाधिकारियों एव सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वह कर्मचारियों को मजबूत बनाने में का काम करें शैलेंद्र गुप्ता को जिला मंत्री व राजेश श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। 9वी बार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अनिल सिंह को लगातार सभी विभागों में स्वागत व अभिनंदन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!