गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्राम पंचायत खखरा में प्रशासन गांव की ओर को लेकर चौपाल का आयोजन

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएनएवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने सुना ग्रामीणो की समस्या

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में विकास खण्ड लोटन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खखरा में सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर के अन्तर्गत ग्राम चौपाल का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा ग्राम चौपाल-सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर में समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणो से जानकारी प्राप्त किया गया कि शासन की योजनाओ की जानकारी मिल रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शासन की योजनाओ का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। पात्र लोगो का आयुष्मान कार्ड बनवाये। आयुष्मान कार्ड से 05 लाख तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा है। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसलों के क्षति पूर्ति का भुगतान एवं किसान सम्मान निधि की समस्याओं का निराकरण कराये। जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा (नरेगा) योजना बंद नहीं हुई है, बल्कि इसे और बेहतर तरीके से लागू किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक लागत 9 प्रतिशत हो चुकी है, जिसके चलते तकनीकी सहायक (टीए) और रोजगार सेवक के मानदेय में भी वृद्धि होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार योजनाओं की जानकारी पोस्टर और अन्य माध्यमों से लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इसी क्रम में पूरे जनपद में चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। शासन से निर्देश मिले हैं कि पहले से चल रही योजनाओं को और अधिक सुधार कर प्रभावी रूप से लागू किया जाए। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि यदि किसी को पेंशन से जुड़ी समस्या है, जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन या दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है, तो वे तुरंत जानकारी दें। ब्लॉक स्तर के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। बिजली विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बिजली आपूर्ति, नहर के पानी, फसलों से जुड़ी समस्याओं पर भी आवेदन लेने की बात कही गई। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नही होना चाहिए। वरासत के प्रकरणो को समयान्तर्गत निस्तारित कराये। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियो का सत्यापन कराकर पेंशन का लाभ दिया जाये। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियो से पूछा कि गांव की कोई और समस्या हो तो बताए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाये। इसके किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जन्म प्रमाण-पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र का आवेदन निर्धारित समय में निस्तारित कराये।आपदा राहत के अन्तर्गत लाभ दिलाये। कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाये। सभी लोग अपना फार्मर रजिस्ट्री करा ले जिससे सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा चलायी जा रही योजना के अन्तर्गत पंजीकरण कराकर बिजली बिल में छूट का लाभ प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि आपना धान क्रय केन्द्र पर बेचें। सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। ग्राम चौपाल में सम्बन्धित विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं के बारे जानकारी दिया गया। ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कार्यक्रम विधिवत रूप से सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर अनुपस्थित उपजिलाधिकारी नौगढ़, अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ए0आर0कोआपरेटिव, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सश्क्तीकरण अधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा 01 दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पीडी नागेन्द मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ सतीश सिंह, डीसीमनरेगा सन्दीप सिंह, डीसीएनआरएलएमदेवनन्दन दूबे, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, खण्ड वि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!