गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

नौतनवां : लुम्बनी राष्ट्रीय महोत्सव में भारतीय पर्यटको को मेले में मिलेगी विशेष सुविधा- कुल प्रसाद न्योपेन

कर्सर..............मेला से लुम्बिनि जाने के लिए वाहनों की फ्री सुविधा

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनौली/नौतनवां। आठवाँ लुम्बिनी राष्ट्रीय महोत्सव औधोगिक व्यापार मेला को देश के साथ ही भारत मे एक अलग पहचान बनाने को लेकर सोमवार की दोपहर भैरहवा के मेला स्थल स्थित सचिवालय में एक प्रेस वार्ता हुई जिसमें भारतीय पर्यटको को विशेष सुविधा देते हुए सोनौली सरहद के भंसार कार्यालय पर मेला आने वाले भारतीय पर्यटको को अलग काउंटर और पाँच मिनट में वाहनों की सुविधा के साथ लुम्बिनि जाने के लिए फ्री वाहन की सुविधा दी जाएगी। उक्त बातें महोत्सव प्रचार प्रसार संयोजक कृष्ण प्रसाद धिमिरे ने कहते हुए बताया कि दस दिवसीय मेला आयोजन में यह 9 दिसम्बर से 19 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा जिसमे टिकट के लिए फैमली पैकेज भारतीय एवं नेपाली छात्रों को छूट दी जाएगी।

बच्चो एवं के मनोरंजन के साथ 250 स्टाल लगाए गए है। मूल सयोजक अध्यक्ष कुलप्रसाद न्योपने ने कहा कि अभी तक ऐसे आयोजनों में भारत के गोरखपुर तक के पर्यटको की उपस्थिति रही है उन्होंने अपील किया कि भारतीय पर्यटको को विशेष सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी साथ ही कहा पूरी तैयारी हो चुकी है। मेले को सफल बनाने में भारतीय पर्यटको का बहुत योगदान रहा है। मेले में कृषि, नेपाल के पहाड़ों की जड़ीबूटी, कपड़ा, जुटा, आटो, होटल मैनेजमेंट स्थानीय उधोग के समान कम मूल्य पर मिलेंगे। इसकी सफलता के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। भारत और नेपाल के पहलवानों के बीच कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ठाकुर प्रसाद श्रेष्ठ, महासचिव विजय पांडेय, सन्दीप अग्रवाल, मधूपंथी, गौरव श्रेष्ठ, जीवलाल आर्याल, गोपाल प्रसाद, हरीश सेठिया, यमकला न्योपाने, प्रकृतिक न्योपने सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!