पुलिस ने ग्राम खानतारा में महिलाओं को हेल्प लाइन नम्बरों के बारें में दी जानकारी

भवानीगंज/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियानष् के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष भवानीगंज बृजेश सिंह के नेतृत्व में बुधवार को थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम खानतारा मे चौपाल लगाकर मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया। वहीं शक्ति दीदी के तहत महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन नम्बर 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक नेबूलाल, आरक्षी कयूम अंसारी, आरक्षी रवि जायसवाल, आरक्षी अनिल यादव, महिला आरक्षी उर्मिला उपस्थित रहीं।




