गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

रसोई गैस की हो रही कालाबाजारी अधिकारी मौन

उतरौला/बलरामपुर। उतरौला में किराना, परचून, हार्डवेयर, गैस चूल्हा मरम्मत व उपकरण विक्रेता समेत कई अन्य की विक्रेता की दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर की धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है। इस प्रकार की तमाम दूकानों पर सामान के साथ-साथ घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडर में गैस भरने महंगे दामों पर गैस सिलेंडर विक्रय का काम किया जा रहा है। इस समय उतरौला में रसोई गैस की कालाबाजारी लगातार जारी है। लोगों का कहना है कि ऐसा खाद्य विभाग की शह पर हो रहा है। रसोई गैस की कालाबाजारी का आलम यह है कि यदि किसी के पास रसोई गैस का कार्ड नहीं बना है तो भी उसे किराना सामान की तर्ज पर गैस मिल जाती है, बस इसकी एवज में उसे अधिक रकम खर्च करनी पड़ती है। उतरौला नगर क्षेत्र के कई दुकानों में गैस सिलेंडर रख कर बाकायदा इसकी डिलवरी मांग के मुताबिक की जाती है। मुख्य बाजार के दुकानों में शो पीस की तरह सिलेंडर रखे देखे जा सकते हैं। इसके अलावा भी ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानदार अवैध रूप से रसोई गैस की कालाबाजारी कर रहे हैं। खाद्य विभाग ने अरसे से इस कालाबाजारी पर कोई कार्रवाई नहीं की है। ज्यादातर होटलों व चाट-गुपचुप ठेलों में रसोई गैस का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। खाद्य विभाग चुप बैठ हुआ है। एसडीएम अभय सिंह ने कहा कि दुकानों में रसोई गैस बेचना पूरी तरह अवैध है। जल्द ही छापामारी कर दोषी व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!