स्काउट गाइड समापन समारोह पूर्वक रामनारायण सिंह इंटर कॉलेज खजुरी में हुआ सम्पन्न
दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर /बहराइच |रामनारायण सिंह इंटर कॉलेज खजुरी में स्काउट प्रथम सोपान प्रशिक्षण का समापन समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ।शनिवार को तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण के समापन दिवस भारत स्काउट गाइड सचिव डॉ राजेश प्रताप सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर स्काउट गाइड टीम व विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्काउट के अन्तगर्त टेंट निरीक्षण, बिना बर्तन भोजन, रंगोली,मीनार का निर्माण, आदि का अवलोकन किया गया। टीम के मनोज कुमार पाण्डेय,अरविंद कुमार वर्मा,श्रीप्रकाश पटेल एवं कामेश्वर सिंह द्वारा स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया। प्रशिक्षण में तीन दिवस तक प्रशिक्षक कल्लन इदरीसी एवं सफीक अहमद ने छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया।समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गिरजा शंकर पाण्डेय ने अतिथियों सहित स्काउट गाइड टीम के सदस्यों का बैज अलंकरण, अंगवस्त्र एवं स्कोर्फ़ पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अमर बहादुर पटेल,शमशेर बहादुर सिंह,मिथिलेश कुमार, राजेश कुमार यादव स्काउट शिक्षक राकेश मिश्रा,हरिओम शुक्ल, सौगेन्द कुमार गाइड के रूप में पूनम देवी,कविता पाण्डेय सहित नारायण देव द्विवेदी, निर्मल भारती, अभिषेक शुक्ला व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




